जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। वृद्ध व्यक्ति ने अपने बेटे पर मारपीट करने और शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली के ग्राम कुरडी निवासी विमल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके दो बेटे हैं वह अपने छोटे बेटे के साथ रहते हैं आरोंप है कि 25 मार्च को उसके बड़े लड़के अरविंद उर्फ टिंकू ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया घटना के समय अरविंद उर्फ टिंकू शराब के नशे में था। पीड़ित ने अपने छोटे बेटे के घर पर बड़े बेटे अरविंद उर्फ टिंकू के नहीं आने को लेकर भी गुहार लगाई है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शांति भंग में किया चालान
पिता के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया है। अरविंद उर्फ टिंकू के पिता विमल कुमार ने पुलिस में उसके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार करते हुए शांति भंग में चालान भी कर दिया है।
