राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया क्रीडा महोत्सव और पारितोषिक वितरण समारोह
जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में क्रीड़ा महोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से किया गया, इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम मे मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहें। अतिथि देवो भवः की परंपरा का अनुसरण करते हुए अतिथियों का स्वागत बैज लगा कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक काजी निजामुद्दीन तथा प्राचार्य डॉ० तीर्थ प्रकाश विशिष्ट अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत विधायक द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को मैडल, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं
नरगिस, अरिबा, अफ्शा, वंशिका, साजिद, नबीला, इनायत फात्मा, मंतशा, मरहबा, आसना, मंतशा, आयशा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है शिक्षा के माध्यम से ही आप अपने जीवन को बेहतर कर सकते है, राजकीय महाविद्यालय के साहित्य से जुड़े छात्र-छात्राओं के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि अन्य विषयों की उपेक्षा आज के युवा लिटरेचर को अधिक महत्व दे रहे है और उसमें आगे बढ़ रहे है कोई भी युवा किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है और आपने जीवन को बेहतर बना सकता है। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
