जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट करने के अलावा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंगलौर कोतवाली की कस्बा लंढोरा पुलिस चौकी के खुला बाहर किला निवासी हुसैनअहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 मार्च के दोपहर को वह अपने घर से नौकरी पर जाने के लिए निकला था तभी वहां पर पड़ोस में रहने वाली नसीमा और फरीदा ने उसे रोककर कहा कि तुमने अलग बिरादरी की लड़की से शादी की है तुम यहां कामाहौल खराब करोगे हम तुम्हे यहां से मार मार कर निकाल देंगे। तभी वहाँ पर जाहिद, जुबेर व साहिल ने पहुंच कर अपने हाथ में लिए सरिये से हाथ पर वार किया, जाहिद ने धारधार पाढल से सिर पर वार किया। और जुबेर ने शरीर पर हॉकी से वार करने शुरु कर दिए उनसे बचकर जब वह अपने घर में घुस गया तो ये लोग पीछे पीछे घर में घुस गए और मारपीट करते हुए जबरदस्ती बाहर खीचकर लाए। तब मेरी पत्नी ने मेरे भाई अरसद और अब्दुल को बुलाया। तभी वहां पर नूरजहा, महराज, फरीदा और नसीमा ने हाथों में डण्डे लेकर मारपीट शुरू कर दी रहीस उपर छत पर चढ़कर ईटो से हमारे उपर वार करने लगा। इन सभी लोगों ने मेरे भाई अरसद और अब्दुल के साथ भी मारपीट की जिसमें मुझे और मेरे भाइयों को चोटे आई है है इन लोगों द्वारा मेरी पत्नी आयशा और मेरी सास सन्नो के साथ भी थप्पड मुक्को से मारपीट करते हुए उनके साथ अश्लील हरकते की और उनके साथ खीचातानी की। तभी वहां पर अन्य लोगों का जाने के बाद सभी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
