जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की । बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ ग्रामीणों ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी ग्रामीणो पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुंडलाना गांव में स्थित विद्युत उपखंड की अवर अभियंता संजना सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार के शाम को विजिलेंस टीम के साथ गांव में चेकिंग के लिए गई थी मुंडलाना गांव में आदेश कुमार द्वारा घर में अतिरिक्त केवल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी उन पर ऊर्जा निगम का तीस हजार रुपए का बिल भी बकाया है। टीम द्वारा जब उनका मीटर उतार लिया गया और बिजली का कनेक्शन काटने के बाद यह करने उपभोक्ता के मीटर उतारने की कार्रवाई की जा रही थी तभी भोला आदेश और उसके लड़कों के अलावा अन्य ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की टीम को घेर लिया और उनके साथ गाली-गोलो शुरू कर दी आरोपियों ने उसे और उपखंड अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। आप है कि भोले ने उसका हाथ पकड़ कर गाड़ी से नीचे खींच लिया और गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलौर पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भोला और आदेश के अलावा उसके पुत्रों और अन्य अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
