जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। युवती को भाग ले जाने के आरोप में रुड़की निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है कोतवाली पर दर्ज मुकदमे में घर से सोने चांदी के जेवर और पचास हजार रुपए भी उठा कर ले जाने का आरोप है।
मंगलौर कोतवाली के ग्राम नारसन खुर्द निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दही देकर बताया कि उसकी 20 वर्ष से बहन 26 मार्च को घर पर अकेली थी तभी रुड़की के ग्राम सलेमपुर राजपूताना निवासी अनुज उसे अपने साथ बहला फुसला कर ले गया है। उसकी बहन अपने घर से तीन सोने और दो चांदी के जेवर के अलावा पचास हजार रुपए भी अपने साथ ले गई है आरोपी अनुज के घरवालों द्वारा तलाश कर लड़की की सूचना देने के लिए वादा भी किया था परंतु उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। मंगलौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
