जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। श्री बालाजी जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाने के लिए कस्बे के अलावा देहात क्षेत्र में तैयारी शुरू कर दी गई है। विभिन्न स्थानों पर संकटमोचन हवन और भंडारे का आयोजन होगा।

मंगलोर में मोहल्ला सरावज्ञान स्थित प्राचीन महादेव महाराज मंदिर में मेहंदीपुर वाले बाबा के लाडलो की ओर से 2 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे बालाजी महाराज का श्रंगार होगा जबकि 8:00 बजे संकट मोचन हवन का आयोजन होगा दोपहर को मंदिर प्रांगण में छप्पन भोग और भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा। श्री बालाजी जन्मोत्सव समिति की ओर से 2 अप्रैल को श्री रामलीला भवन पर हवन के बाद फूलों की होली और केक सेरेमनी तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा इससे पूर्व 31 मार्च को श्री बालाजी महाराज के नव विग्रह को नगर परिक्रमा कराई जाएगी। इसी तरह से लंढौरा क्षेत्र के ग्राम गाधारोना मैं स्थित सिद्ध पीठ पर भी हवन और भंडारे का आयोजन होगा ग्राम मुंडलाना में बालाजी मंदिर पर भी भंडारे का आयोजन किया गया है। सभी समितियां के आयोजको ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमजन से अपील की है।
