जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के जन्म जयंती के महापर्व को परम पूज्य सुधा सागर बाबा जी की प्रेरणा से अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को श्री महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर का संदेश “जिओ और जीने दो” के नारों से जैन मंदिर और मंगलौर में गूंजा। जैन समाज द्वारा भगवान के श्री चरणों में शांतिधारा की तथा विश्व में हो रहे महायुद्ध को शांति मिलने के लिए प्रार्थना की गई। जैन समाज के लोगों ने अपने जीवो के लिए करुणा और सभी को सुख शांति मिले इसके लिए भी भगवान से प्रार्थना की। जैन समाज द्वारा पूज्य प्रणमय सागर जी द्वारा रचित 64 मंत्रों से महावीर भगवान के वर्धमान स्त्रोत का पाठ किया आर्यिका मां पूर्ण मति का आशीर्वाद समस्त समाज को मिला। आर्यिका मा पूर्ण मति वर्तमान में अष्टापद यात्रा के लिए विहार कर रही है। प्रात काल में प्रभात फेरी निकलकर जन जन तक भगवान महावीर के जन्म कल्याणक की बधाई दी जैन समाज द्वारा अपने जीवन में जीवो की रक्षा के लिए वचन लिए और मां पूर्ण मति जी के साथ अष्टापद यात्रा में सम्मिलित होने के लिए भी संकल्प लिया। कार्यकर्म में समाज के कार्यकारणी समिति सहित समाज के गौरव जैन, अरिहंत जैन, श्रेयांश जैन, अजय, राजेश, पंकज, सचिन, अमित, प्रशाल, सम्यक, अखिल, अनुज, सुशील, अर्णव, सारिका, रश्मि, तान्या, शालिनी, सरिता, आदिति, नीरा, प्रेरणा, ऋतु, ईरा, रिंकी, शशांक आदि उपस्थित रहे।
