जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। हरिद्वार डिपो की बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर आमने-सामने की हुई है। युवक एक शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहा था। शनिवार की देर शाम मंगलोर के मोहल्ला पीरगढ़ी निवासी फरमान(25) बाइक पर रुड़की के पास आयोजित शादी समारोह में गया था अर्ध रात्रि में वह मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था जब वह अब्दुल कलाम चौक के पास पहुंच और उसने सामने जा रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया तभी दिल्ली की ओर से आ रही हरिद्वार डिपो की बस ने उसे सामने से टक्कर मार दी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
