जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कोतवाली के कस्बा लंढौरा निवासी व्यक्ति ने अपनी बहन का कार से अपहरण करने और घर से लाखों के जेवर और नगदी लेकर जाने के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलौर कोतवाली की कस्बा लंढोरा पुलिस चौकी के मोहल्ला बाहर किला निवासी तमरेज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 1 अप्रैल की दोपहर को गांव के ही रहने वाले मोहम्मद जुनेद वार्ड नंबर 5, उसके जीजा कलीम वार्ड नंबर 6, पिता जरीफ अब्बासी तथा मामा मेहरबान निवासी वार्ड नंबर 2 ने एक साथ मिलकर उसकी 21 वर्षीय बहन ईनशा मलिक का कर में डालकर अपहरण कर ले गए हैं। घटना के बाद घर से दो लाख रुपए नगद के अलावा आठ तोला सोने के जेवर भी गायब है। मंगलौर पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
