जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। व्यापार करने को लेकर 25 लाख रूपये की धोखाधड़ी मैं नामजद पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2024 में चावल दिलाने के नाम पर ग्रामीण से रुपए लिए थे। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेमपुर थिथोला निवासी परवेज को चावल दिलाने के नाम पर 1 जून 24 को गोपाल हंसानंद हरियाणी नामक व्यक्ति ने 25 लाख रुपए लिए थे परवेज ने 20 लाख रुपए ऑनलाइन तथा पांच लाख रूपये नगद दिए थे रुपए लेने के बाद गोपाल हंसानंद ने परवेज को मैं तो चावल दिलाई और न ही उसके रुपए वापस किया बाद में गाली गलौज करते हुए धमकी भी दी गई इसके बाद परवेज की तहरीर पर मंगलौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गोपाल हंसानंद हरियाणी पर एसएसपी द्वारा पांच हजार रूपये इनाम घोषित किया गया था मंगलौर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुजरात में छिपा हुआ है जिस पर मंगलौर पुलिस द्वारा गुजरात के जिला बड़ौदरा मैं छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
