जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। वैशाखी के उपलक्ष्य में दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों द्वारा खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। जिसका विद्यार्थियों व आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया।मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और टीम वर्क की भावना जागृत होता है नगर पालिका परिषद चेयरमैन मोहयुद्दीन अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक अनुभव भी जरूरी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, शरद शर्मा, अमित कुमार पालीवाल, अक्षय राठौर, सतीश कुमार, सुमित, रवि, शबीना, पंकज कुमार, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा, शीतल बाला, रेशमा प्रवीण, अल्का शर्मा, सुमैय्ला, आदि मौजूद रहे ।
