रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अवैध रूप से भैंस वंशीय कटान करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र के उप निरीक्षक द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र के उपनिरीक्षक शरद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की देर श्याम वह अपनी टीम के साथ अवैध रूप से पशु कटान की सूचना पर कार्रवाई के लिए मंगलोर क्षेत्र में पहुंचे थे उन्हें सूचना मिली कि मोहल्ला किला निवासी उस्मान और जुबेर अपनी दुकानों पर अवैध रूप से बहस वंशीय पशु का मांस बेच रहे हैं। सूचना पर जब उनके द्वारा दुकानों को पहुंचकर मानस के संबंध में जानकारी और लाइसेंस तथा बिल मांगा तब दोनों दुकानदार कोई भी कानून कानूनी कागजात नहीं दिखा पाए। दोनों की दुकानों से अवैध रूप से किए गए भैंस वंशीय पशु के अवशेष तथा उपकरण बरामद किए गए मौके से करीब 97 किलो मांस भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
