रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। गायत्री कॉलोनी में दो माह पूर्व खोदी गई नाली को खुला छोड़ दिया गया है जिस कारण से अधूरी पड़ी नाली की चपेट में आकर कई कॉलोनी निवासी घायल हो चुके हैं। सीएम पोर्टल पर किस संबंध में शिकायत की गई है। मंगलौर नगर पालिका परिषद अंतर्गत गायत्री कॉलोनी निवासी मदन शर्मा और प्रदीप सिन्हा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है जिसमें उन्होंने बताया की नगर पालिका द्वारा कॉलोनी में सड़क किनारे बनाने का काम किया गया जा रहा था कॉलोनी में स्थित मंदिर के पास करीब दो माह पूर्व नाली बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे दो माह बीत जाने के बाद भी नानी का निर्माण नहीं कराया गया है जिस कारण मंदिर में आते समय कई लोग संजीव कुमार, प्रफुल्ल शर्मा, श्रेयांश आदि टूटी हुई नाली की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। कॉलोनी मे रहने वाले लोगों ने नाली का निर्माण कराया जाने की मांग की है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि ठेकेदार को जितना टेंडर दिया गया था उतना कार्य किया जा चुका है। अवर अभियंता को भेज कर जांच कराई जाएगी यदि टेंडर से ज्यादा गड्ढे बनाए गए हैं तो उन्हें ठीक करने का काम किया जाएगा।
