रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। तेज रफ्तार डीसीएम ने रोडवेज बस अड्डे के पास रखे गए पीकेट बॉक्स में टक्कर मार दी और पास में रखें बिजली के ट्रांसफार्मर के बेस को भी तोड़ दिया दुर्घटना में यातायात पुलिस का एक कांस्टेबल घायल हुआ है। गुरुवार की शाम को रुड़की की ओर से एक डीसीएम ट्रक ने तेजी के साथ रोडवेज बस अड्डा तिराहे के पास रखे पुलिस के बक्से में टक्कर मार दी डीसीएम की टक्कर लगने से बॉक्स पलट गया और मौके पर अफरा तफरी मच गई ट्रक ने पास में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर के बेस को भी पूरी तरह से तोड़ डाला। ड्यूटी कर रहे यातायात के कांस्टेबल अख्तर अली डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर ड्यूटी कर रहे अन्य पुलिस कर्मों ने भाग कर अपनी जान बचाई। जिसे तुरंत मंगलौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया. आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
