रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही कोतवाल ने सड़क पर उतरकर यातायात को व्यवस्थित किया। शुक्रवार की सुबह से ही बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुड़गांव आदि से वाहनों का रेला हरिद्वार की ओर निकालने के कारण कोतवाली मंगलोर क्षेत्र के ग्राम लिबरहेड़ी से लेकर झबरेड़ा तिराहे तक जाम की स्थिति बनी रही दरअसल मंगलोर गुड मंडी के सामने हाईवे पुल बनाने का कार्य चल रहा है जिस कारण रास्ता शंकरा होने से यातायात को निकलने में परेशानी हो रही है जाम लगने की जानकारी मिलने पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर और लाल सिंह ने देवबंद तिराहे के पास पहुंचकर मोर्चा संभाला तथा यातायात को सुचारु कराया। जाम लगने का मुख्य कारण बड़े वाहनों का दिन के समय सड़क से गुजरना भी माना जा रहा है।
