रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्कूल की बस खड़ी कर अपने घर वापस लौट रहा था। मंगलोर के मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती निवासी संजय(41) एक स्कूल की बस का चालक था गुरुवार की शाम को संजय स्कूल की बस को स्कूल में खड़ा करके बाइक पर अपने घर वापस लौट रहा था जब वह मंगलौर के ग्राम नजरपुरा के पास पहुंचा तभी अचानक से तेज हवा चलने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई जिससे गिरकर संजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मे भेज कर पोस्टमार्टम कर दिया है। शुक्रवार को संजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
