रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। सहकारी संघ लिo मंगलौर की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हुई है राज्य सरकार द्वारा नमित एक संचालक सहित कुल 13 संचालकों से बने बोर्ड में अध्यक्ष पद पर विकास चौहान, उपाध्यक्ष पद पर मोनिका, जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के 4 पदों पर टीना देवी, नीशू राठी, भारती देवी एवं सुशील राठी तथा जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि पद के दो पदों नेहा एवं मसरूर, थोक केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार, क्रय-विक्रय सहकारी समिति समेत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील राठी, अवनीश चेयरमैन, हरेन्द्र चेयरमैन, विनोद चेयरमैन, राजू कोटवाल, कुलवीर प्रधान, मांगेराम सिरोही, सचिन प्रधान, रोहित प्रधान, जितेंद्र कुमार , प्रधान अजय चौहान, नितिन संसिया, अक्षय सैनी समेत सेकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
