रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कार चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिस कारण ई रिक्शा में सवार दो लोग घायल हो गए पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुहाहेडी निवासी राजू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल की सुबह उसका भाई अंजुल और संजय ई रिक्शा लेकर मंगलौर सब्जी मंडी आ रहे थे और वह नारसन में स्थित शहीद स्मारक के पास पहुंचे तभी एक कर चालक ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी जिसमें अंजुल और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को पुलिस में दी गई तहरीर के आधार पर कार की अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
