रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। गस्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। मंगलौर कस्बा चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट शुक्रवार की शाम को ग्रस्त करते हुए ग्राम टांडा बनेड़ा की ओर पहुंचे तब उन्हें सूचना मिली थी की ग्राम अकबरपुर से ग्राम सीकर वाले मार्ग पर स्थित नए स्विमिंग पूल की ओर एक व्यक्ति नकली नोटों के साथ खड़ा हुआ है सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तब वहां खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा परंतु पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ईल्ताफ उर्फ अल्ताफ निवासी ग्राम मुंडलाना बताया तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 850 रुपए नकली बरामद हुए पूछताछ में उसने बताया कि वह नकली नोटों से 2 दिन पहले ग्राम मुंडलाना में स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भी भरवा चुका है वह नकली नोट भोले वाले दुकानदारों को देखकर सम्मान की खरीदारी करता है पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
