रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। देसी शराब बेचने के आरोपी को पुलिस ने 50 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुकुल नारसन पुलिस चौकी द्वारा शुक्रवार की ढेर शाम ग्राम खेड़ा जट में स्थित कुएं के पास वाली गली से एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा परंतु पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर युवक को हिरासत में लिया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अर्जुन निवासी ग्राम खेड़ा जट बताया पुलिस नहीं है उसके पास से 50 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की है पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।
