रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। गोकशी जैसे अपराधिक और समाज विरोधी करने के द्वारा उपयोग के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुमराड़ी निवासी सोनू उर्फ रहमान गैंग बनाकर लंबे समय से समाज विरोधी कार्य करता चला रहा है उसके द्वारा लगातार गोकशी जैसे अपराधिकारियों को भी अंजाम दिया जाता रहा है। इसके अलावा लोगों में भय पैदा करते हुए नाजायज कार्य करने के कारण पुलिस द्वारा सोनू उर्फ रहमान तथा उसके साथी अनीश के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शुक्रवार की रात दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार करते हुए शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया है।
