रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर मंगलौर पुलिस का महाप्रहार
उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के कई ज़िलों के लोगों को बना चुके है निशाना
356 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने खोली शातिर गैंग की परतें, रविवार चुनते थे ठगी के लिए, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, इंस्टाग्राम पर होती थी गैंग की प्लानिंग, पुलिस ने तोड़ी चालाकी, गांव देहात की महिलाओं एंव बुजुर्गों को बनाते थे निशाना
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएम बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड तथा ₹10,710 नगद बरामद किए गए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी वादिया मुकेश पत्नी रमन निवासी मुण्डलाना द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम बदलकर उनके खाते से लगभग सत्तर हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस संबंध में कोतवाली मंगलौर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक मंगलौर को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। इसके अनुपालन में उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, चौकी प्रभारी कस्बा मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। टीम ने हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित अन्य जनपदों में लगातार दबिश देते हुए लगभग 356 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही एटीएम संबंधी अपराधों में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का सत्यापन भी किया गया सोमवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति संजय पुत्र अमर निवासी चांदपुर थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) को हिरासत में लिया। पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने बताया कि गिरोह विशेष रूप से हरिद्वार, देहरादून एवं मुजफ्फरनगर क्षेत्रों में सक्रिय था। गैंग के सदस्य एटीएम में आने वाले लोगों को मशीन खराब होने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और बाद में खातों से पैसे निकाल लेते थे। आरोपियों द्वारा आपसी संपर्क के लिए इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता था तथा पहचान छिपाने के लिए अपने नाम पर सिम कार्ड भी नहीं लिए जाते थे। गिरोह अधिकांश वारदातें रविवार के दिन अंजाम देता था।
नाम पता आरोपित- संजय पुत्र अमर निवासी चांदपुर, थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)
बरामदगी – विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड, 10170 रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
आरोपी का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 260/22 धारा 420/379/411 भादवि सदर बाजार, सहारनपुर।
2. मु0अ0सं0 266/22 धारा 379/411/420 भादवि सदर बाजार, सहारनपुर।
3. मु0अ0सं0 85/22 धारा 66 आईटी एक्ट धारा 379/411 सदर बाजार, सहारनपुर।
4. मु0 अ0 सं0 6/22 धारा 66 आईटी एक्ट धारा 420 आईपीसी थाना साइबर परिक्षेत्र
5. मुकदमा अपराध संख्या 178 / 22 धारा 379 420 आईपीसी थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।
6. मु0अ0सं0 143/22 धाका 379 /420 थाना मंड़ी।
7. मु0अ0सं0 73/22 धारा 420 थाना मंड़ी, सहारनपुर।
8. मु0अ0सं0 178/22 धारा 379/420 भादवि थाना गागलहेड़ी
पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक भगवान महर,. उ0नि0 नितिन विष्ट, हे0का0 अमित शर्मा, कांस्टेबल उत्तम, कांस्टेबल रणवीर सिंह चौहान, कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल महिपाल, सीआईयू रुड़की।
