रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
नशे (स्मैक) का सौदागर गिरफ्तार
मंगलौर पुलिस का महा प्रहार लगभग 1 लाख 80 हजार रु0 कीमत की स्मैक बरामद, ऑपरेशन प्रहार पर मंगलौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
मंगलौर। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया है एक टीम को मुख्यरुप से नशे के कारोबार मे संलिप्त व्यक्तियो की धरपकड कर उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु टास्क दिया गया तथा लगातार उनकी गतिविधियो पर नजर रखी गई ,व अलग-अलग स्थानो पर चैंकिग अभियान चलाया गया लिंक रोडो, गांव कस्बो की तरफ जाने वाली चैकरोडो व हाईवे पर भी चैकिगं अभियान चलाया जा रहा है आँपरेशन प्रहार पर पुलिस द्वारा सभी सन्दिग्धो पर नजर रखी जा रही थी जिसके फलस्वरुप कोतवाली मंगलौर क्षेत्र मे 01 नशे के सौदागरो को मोटर साईकिल मे स्मैक परिवहन करते हुऐ गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से निम्न मात्रा मे स्मैक बरामद हुई अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार मा0 न्यायालय मे पेश किया जा रहा है आँपरेशन प्रहार के तहत नशे के सौदागरो पर इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त – शाहरुख पुत्र मंजूर हसन निवासी ग्राम बसेडी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार
बरामद माल – 6.00 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रु0), एक अदद मोटर साईकिल
पुलिस टीम- उ0नि0 अशोक सिरसवाल-प्रभारी चौकी लंढौरा, हेड कांस्टेबल शूरबीर सिह, कांस्टेबल मनीष
