रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई माह अप्रैल की अपराध गोष्ठी, मीटिंग में कप्तान ने दिखाए सख्त तेवर, किसी भी दशा में नशे का तस्कर या पैडलर गिरफ्तारी होने से न बचे, नशे की पूरी चैन पर हो कार्यवाही, संबंधित सीओ करेंगे साप्ताहिक समीक्षा।
वीकेंड पर थाना एवं यातायात प्रभारी आपसी समन्वय बनाकर शहर से लेकर देहात तक दुरुस्त करेंगे यातायात व्यवस्था, ऑपरेशन प्रहार के तहत अच्छा कार्य करने पर एसएसपी ने सभी जनपद के पुलिस कर्मियों के कार्यों की की प्रशंसा
सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी/हल्का प्रभारी समय समय पर क्षेत्र में रह रहे सीनियर सिटिजन के घर जाकर उनसे करें वार्तालाप
आगजनी की सूचना पर फायर यूनिट का हो तत्काल हो रिस्पोन्स, लापरवाही कदापि ना हो
चारधाम यात्रा धीरे धीरे चरम पर आ रही है सभी ऑफिसर्स आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का अपने-अपने क्षेत्र में रहकर करेंगे निर्वाहन
मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न पोर्टलों पर डाटा को समयबद्ध रूप से अपलोड करें
अपराधियों की कुण्डली खंगालकर उनके विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाए जाये
जघन्य अपराधों में सख्ती से हो अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराधियों में पुलिस का खौफ होना आवश्यक
हरिद्वार। अपराध गोष्ठी में एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स एवं समस्त थाना प्रभारियों की मौजूदगी में विभिन्न अपराध शीर्षकों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए-

सभी प्रभारी सुनिश्चित करें कि चारधाम यात्रा मार्ग में गस्त व पैट्रोलिंग/यातायात पुलिस की टीमें लगातार एक्टिव रहें ताकी किसी भी प्रकार यातायात व्यवस्था प्रभावित होने या दुर्घटना होने की स्थिति में पीड़ित जन को जल्द से जल्द मदद मिल पाए। चारधाम यात्रा धीर-धीरे अपने चरम पर आ रही है जिसे सकुशल संपन्न कराना हम सभी कि जिम्मेदारी है और यह बिना आपसी समन्वय के संभव नहीं। इसलिए जनपद में तैनात सभी ऑफिसर्स आपसी समन्वय स्थापित करें और अन्य विभाग से भी सवांद कर आवश्यक सहयोग प्राप्त करें। ऑपरेशन प्रहार में जनपद के सभी अधिकारियों एंव कर्मचारिगणों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है ,भविष्य में भी मै सभी से अपेक्षा करता हूँ की जनपद/पुलिस मुख्यालय स्तर पर जो भी अभियान चलाये जाते है उसमें अपना शत-प्रतिशत देंगे। अपराधियों की कुण्डली खंगालकर उनके विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाए जाये कोई भी नशा बेचने वाला या बड़ा सप्लायर किसी भी सूरत में बचना नही चाहिये सभी को जेल भेजा जाये। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में निवास करने वाले सीनियर सिटिजनों के सुरक्षा के दृष्टीगत थाना प्रभारी/हल्का प्रभारी समय समय पर क्षेत्र में रह रहे सीनियर सिटिजन के घर जाकर उनसे करें वार्तालाप करें एंव उन्हे महत्वपूर्ण नम्बर अवश्य उब्लब्ध कराये जिससे की आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त संपर्क कर सकें। वर्तमान में समर सीजन चल रहा है जिससे आगजनी का खतरा बढ़ जाता है, अत: आगजनी की सूचना पर फायर टीम द्वारा तत्काल रिस्पोन्स कर मय उपकरण के मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये जिससे जन-धन की क्षति से बचा जाये, लापरवाही कदापि न हो। शिकायती प्रार्थनापत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। संबंधित क्षेत्राधिकार प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की साप्ताहित समीक्षा कर तेजी से प्रार्थना पत्रों का स्पष्ट निस्तारण पर फोकस करें। सभी सर्किल अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में होने वाले जघन्य अपराधों में सख्ती से कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर तत्कारल वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाये जिससे की अपराधियों में पुलिस का खौफ हो। पुलिस मुख्यालय द्वारा विभिन्न स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायती प्रकरण भेजे जाते हैं जिनमें सभी प्रभारी समय अवधि के अंतर्गत कार्रवाई कर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे l
