रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
पंजाब नेशनल बैंक के पैसे गबन करने वाला फरार कर्मचारी आया हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में
एस0एस0पी0हरिद्वार द्वारा आरोपित पर किया गया था ₹5000/-इनाम घोषित
हरिद्वार पुलिस ने आरोपित को सहारनपुर उ0प्र0 से धर दबोचा, काफी समय से आरोपित चल रहा था फरार
हरिद्वार। हरिओम पुत्र बैसाखी निवासी नई बस्ती भीमगोडा खडखडी हरिद्वार द्वारा 23 मार्च 2025 को थाने आकर तहरीर दी कि गौरव कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी नई बस्ती भीमगौडा हरिद्वार द्वारा बैक में सरकारी कर्मचारी रहते हुए पीएनबी बैक शाखा खडखडी हरिद्वार से मेरे खाता सख्या से षडयन्त्र के तहत धोखाधडी कर पैसे निकाल लिये हैं तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0स0-173/2025 धारा-120बी 409,420, भादवि ,बनाम गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिह निवासी नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार पंजीकृत किया गया । प्रकण की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थर से टीमे गठित की गयी एंव आरोपित की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया। नामजद आरोपित शातिर किस्म का हें जो लगातार अपने ठिकाने बदल –बदल कर रह रहा था गठित टीम द्वारा अच्छी किस्म की मुखबिरी एंव सुराग पतारसी व मोबाइल नम्बरो की सम्भावित लोकेशन के आधार पर दिनाँक 11-05-26 को ( ईनामी ) आरोपित गौरव कुमार उपरोक्त को नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0 से पकडा गया।
आरोपित का नाम और पता- गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिह निवासी नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार हाल पता केयर आफ पप्पू नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0।
