रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। लिब्बरहेडी चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को कर दिया है।
लिब्बरहेडी चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में क्रय किये गये 60.13 लाख कुन्तल गन्ने का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान सभी समितियों को भेज दिया गया है। चीनी मिल द्वारा आज दिनाँक 11 मई को दिनाँक 09मार्च से 21 मार्च तक खरीदे गये गन्ने का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान 11.59 करोड रुपए सम्बन्धित समितियों के खाते में भेज दिया है जो शीघ्र ही किसानों के खातें में स्थानान्तरित कर दिया जायेगा। चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एल.एस. लाम्बा ने किसानों से अपील की है कि इस समय गन्ने की फसल में टॉप बोरर कीट का प्रभाव देखने को मिल रहा है जिसकी रोकथाम करना अति आवश्यक है। चीनी मिल द्वारा प्रचुर मात्रा में कीटनाशक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है तथा तितली (व्यस्क) को पकडने के लिए किसानों को लाईट ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करने का अनुरोध किया जा रहा है इस सुविधा को किसान भाई चीनी मिल के सुपरवाईजर से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होनें यह भी बताया कि दिनाँक 12 मई से चीनी मिल व गन्ना परिषद द्वारा संयुक्त रुप से गन्ना सर्वेक्षण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। उन्होंने सभी किसान से अपील है कि अपने-अपने खेतों पर उपस्थित होकर ठीक प्रकार से अपने गन्ना क्षेत्रफल का प्रविष्टि करायें ताकि आने वाले पेराई सत्र में किसी प्रकार की असुविधा न हों।
