रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किसान हितों को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 16 जून से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर एवं राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

संगठन की मजबूती एवं किसान एकता को लेकर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश महामंत्री रवि कुमार, जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, प्रदीप कुमार, शिवम चौधरी, अनूज बेनीवाल, हरपाल सिंह, अरविंद राठी, अनुज राणा, लव कुमार, मदन फौजी, बलिंदर सिंह, योगेश शर्मा, गुड्डू चौधरी, सतीश चौधरी, मोनू कुमार, आशु त्यागी, वेदपाल फौजी, हरपाल सिंह, मेजर राणा, राजकुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
