रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का जन्म-तप और मोक्ष कल्याणक दिवस भक्ति भाव के साथ मनाया गया। दिगम्बर जैन समाज मंगलौर द्वारा शुक्रवार को श्री श्रेयांशनाथ भगवान (मंगलौर वाले बाबा) के जैन मंदिर में मनाया गया भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप व कल्याणक दिवस को भगवान शांतिनाथ का विशेष अभिषेक शांतिधारा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने बताया कि भगवान शांतिनाथ का जन्म हस्तिनापुर नगरी में हुआ था और शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी में भगवान को मोक्ष प्राप्त हुआ था मंगलौर जैन समाज द्वारा भगवान शांतिनाथ के चरणों में शांतिधारा कर जगत शांति की भावना की प्रार्थना की गई। मंगलौर के भक्तों के साथ बाहर से आये भक्तों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर मोहित जैन परिवार सूरत, राजेश जैन, नेमचंद्र परिवार दिल्ली, सुनील जैन, डिंपल जैन परिवार गाजियाबाद, अमन जैन, अमीषा जैन बड़ौत के द्वारा अपने अपने स्थानों से ऑनलाइन माध्यम से शांतिधारा कर पुण्य अर्जन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री शांतिनाथ के भी मोक्ष कल्याणक दिवस को परम पूज्य गुरुदेव श्री सुधासागर जी द्वारा शांतिधारा दिवस नाम दिया गया जिसकी विशेष पूजन भी पूज्य श्री द्वारा बताई । जिसको समस्त जैन समाज द्वारा भक्ति भाव से किया गया भक्तों द्वारा “ओह जगत के शांतिदाता शांति जिनेश्वर जय हो तेरी ” के भजन से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा । शांतिधारा में समाज की कार्यकारणी समिति सहित समाज के गौरव जैन ,श्रेयांश जैन एडवोकेट, अनुज जैन, पंकज जैन, राजेश, नमन, अजय, अर्णव, शशांक, ईरा, नीरा, सारिका, पूनम, रश्मि, साक्षी, तान्या, यांशी आदि उपस्थित रहे।
