रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
हरिद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंगलोर विधायक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर जताए गए रोष को गंभीरता से लिया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को साफ सफाई व्यवस्था ठीक करने और मेडिकल स्टाफ को मरीजों के साथ उचित व्यवहार किए जाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार के दोपहर को मंगलवार विधायक काजी निजामुद्दीन नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष चौधरी इस्लाम द्वारा स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार करने और साफ सफाई दुरुस्त नहीं होने पर रोष व्यक्त किया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मंगलौर सामुदायिक से केंद्र प्रभारी को लिखित पत्र भेजकर सामुदायिक केंद्र मैं सफाई व्यवस्था को अपने स्तर से ठीक करने तथा चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के साथ उचित व्यवहार करने को लेकर निर्देशित किया गया है।
