रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। मुजफ्फरनगर की ओर से हरिद्वार की ओर जाते समय कावड़ पटरी पर अनियंत्रित होकर कार गंग नहर में गिर गई । कार में सवार सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
शनिवार की शाम मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के ग्राम दबेडी सिखेड़ा निवासी एक परिवार कार मैं सवार होकर कावड़ पटरी से हरिद्वार की ओर जा रहे थे जब उनकी कार नारसन क्षेत्र के मंडावली गांव के पास पहुंची तब कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और उनकी कार गंग नहर में गिर गई कावड़ पटरी से आने जाने वाले राहगीरों ने हिम्मत करते हुए गंगनहर में कूद कर कार में सवार पंकज, मोहित, मीनू, सुशीला, शिवकुमार और अजीत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के संबंध में मंगलौर पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया। कार मैं सवार और राहगीरों की मदद से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
