रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन पहुंचने से मरीज को राहत मिली है। अस्पताल में करीब एक महीने का कोटा पहुंच गया है। मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 9 मई की शाम को एंटी रेबीज वैक्सीन समाप्त हो गई थी जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से जिले में डिमांड भेजी गई थी दैनिक जागरण ने भी खबर को प्रकाशित किया था खबर के प्रकाशित होने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से भेजी गई डिमांड के बाद मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन पहुंच गई है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि करीब एक माह तक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा सकेगी समय से एंटी रेबीज वैक्सीन की लगातार मांग की जाती रहेगी।
