रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। श्री विश्वकर्मा महासभा समिति के तत्वाधान में मोहल्ला मानक चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति स्थापना के 13वै वर्ष को धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। मंगलोर के मोहल्ला मानक चौक स्थित प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर में 13 वर्ष पूर्व विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति की स्थापना की गई थी मंदिर प्रांगण में शनिवार को विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम सुंदरकांड का पाठ किया गया इसके बाद विद्वान पंडित अनिल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ समाज और देश की उन्नति के लिए विधिवत रूप से हवन संपन्न कराया गया। हवन संपन्न होने के बाद सर विश्वकर्मा महासभा समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर समिति के प्रधान नरेश धीमान भगत जी, पंडित राम गोपाल शर्मा, आलोक शर्मा, अमित धीमान, योगेश धीमान, राजीव सिंघल, अनुज अग्रवाल, महेश वर्मा अनिल मल्होत्रा, रमेश चंद, सुधा, संजय धीमान, श्रीकांत, महेंद्र धीमान नंदी, अंजू, नरेश कुमार, मनोज धीमान, रमेश धीमान, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
