रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। शादी समारोह में आए मेहमान की बाइक को अज्ञात ने चोरी कर लिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर थाना नागल के ग्राम लाखनोर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 10 मई की रात को मंगलौर रुड़की मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में आया था रात्रि 2:00 बजे जब वह अपने घर वापस जाने लगा तब उसकी बाइक वहां पर नहीं मिली कैमरे चेक करने पर एक युवक उसकी बाइक को चुरा कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
