रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीर पूरा निवासी महिला की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा निवासी विवाहिता की रविवार रात को अचानक से तबीयत खराब हो गई जिस पर उसके स्वजन उसे लेकर रुड़की के एक निजी अस्पताल में पहुंचे और उसे भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है गांव में महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने की चर्चा हो रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
