जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। गोकशी करने वाले पांच आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर पुलिस को चकमा देते हुए भाग निकले पुलिस ने मौके से 200 किलो को मांस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। गुरुवार की सुबह करीब 1:30 बजे मंगलौर कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक संजय पूनिया और उप निरीक्षक वीरपाल सिंह नेगी गस्त करते हुए ग्राम अकबरपुर की तरफ पहुंचे तब सूचना मिली कि एक खेत में ग्रामीण जाहिद के ट्यूबवेल के पास कुछ लोग अवैध रूप से गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस को देखकर पांच लोग अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भगाने मैं सफल रहे पुलिस मौके से 200 किलो गोमांस और गौकशी के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
