रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई, 438 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा
कलियर ( रुड़की) कोतवाली कलियर पुलिस ने मिशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में तेल्लीवाला गांव से विपिन कुमार नाम के व्यक्ति को 438 ग्राम चरस के साथ दबोचा जिसकी बाजार कीमत करीब दस लाख रुपए है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आस-पड़ोस के गांव से चरस खरीदता था और फिर ग्राहक मिलने पर मुनाफे वाले रेट से बेचता था। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विपिन कुमार निवासी ग्राम तेलीवाला थाना कोतवाली कलियर जिला हरिद्वार बताया है।
