रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
कलियर मे 40 बहुरूपियों पर पुलिस का शिकंजा
रुड़की। धार्मिक आस्था की आड़ में लोगों को गुमराह कर आर्थिक लाभ कमाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने कालनेमि अभियान के अंतर्गत दरगाह शरीफ और आसपास के क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाकर 40 संदिग्ध को चिन्हित करते हुए हिरासत में लिया पुलिस के अनुसार ये लोग तांत्रिक, फकीर और अन्य धार्मिक वेशभूषा धारण कर आम लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उनकी घरेलू एवं व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान कराने का झांसा देकर धन ऐंठ रहे थे। अभियान के दौरान सभी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में दरगाह शरीफ, सरायों, रैन बसेरों और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं का गलत फायदा उठाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।एसएचओ कमल मोहन भंडारी कहा की पिरान कलियर में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया गया है और आगे भी धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए गए कालनेमि अभियान के दौरान संदीप को हिरासत में लेने वालों मे उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, सुनील चौहान, प्रकाश मनराल और सुबोध पुरोहित सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
