रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। ग्राम पीरपुरा में बच्चों के विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट करने और एक़ व्यक्ति द्वारा धमकी से क्षुब्ध एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने पुलिस में तहरीर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा निवासी प्रवेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 26 मई की सुबह करीब 10:30 बजे उनके बेटे अभिषेक मे रहने वाली पड़ोसीके बच्चों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसी दिन शाम करीब दो महिलाओं ने उसके के घर में घुसकर उसकी पत्नी मौसम के साथ जमकर मारपीट की। इस संबंध में पीड़िता मौसम ने उसी दिन कोतवाली मंगलौर में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। पीड़ित प्रवेश के अनुसार, वह अपनी पत्नी मौसम के साथ इस घटना की शिकायत करने ग्राम प्रधान के पास जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक़ व्यक्ति मिला। जब उक्त व्यक्ति ने दंपती से बात करनी चाही इस दौरान पीड़ित दंपति को उक्त व्यक्ति द्वारा अपशब्द कहे गए। जब दंपती ने उससे अब शब्द कहने से मना किया तो उन्हें धमकी दी गई। धमकी के बाद से पीड़ित महिला मौसम गहरे सदमे और डिप्रेशन में चली गई। इसी तनाव के चलते बीती 30 मई की शाम करीब छह बजे मौसम ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर पति प्रवेश आनन-फानन में उसे पहले मंगलोर के निजी अस्पताल ले गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रुड़की के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर महिला की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। मंगलौर कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
