रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। विकास खण्ड नारसन के ग्राम गुण्डलाना में खण्ड विकास अधिकारी पवन सिहं सैनी द्वारा सहायक खण्ड विकास अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट के साथ धारा वाली तालाब का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत मुण्डलाना में लम्बे समय से जलभराव की समस्या को लेकर पूर्व में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के आयोजन में ग्रामवासियों द्वारा तालाब पर जल भराव की समस्या को ग्रामीणों ने आवेदन किया गया था।जिलाधिकारी के कार्यकमों में भी तालाब की सफाई की समस्या का निवारण तत्काल प्रभाव से कराने के निर्देश दिये जा चुके है। ग्राम पंचायत मुण्डालाना में उक्त समस्या का समाधान वर्षा से पूर्व कराने के लिए और गांव मे चल रहे कार्यों का भी निरिक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सैनी ने कर्मचारिओ को समय से कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि गांव की तालाब की सफाई और सौंदर्य करण के बाद गांव को जल भराव की समस्या से निजात मिल पाएगी। तालाब के सुंदरीकरण से गांव की तस्वीर भी अलग नजर आएगी।
