रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है मगलवार को देहरादून से रामपुर पहुंची विजिलेंस की विशेष टीम और ऊर्जा निगम रामनगर की संयुक्त टीम ने रामपुर में छापेमारी कर कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा । टीम ने रामपुर में एक साथ छापेमारी कर कुल 12 लोग बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए जिसमे रामपुर में हड़कंप मच गया। टीम की गाड़ियों को देखते ही कटिया लगाकर चोरी से बिजली चला रहे कई ग्रामीण अपने घरों से भागने लगे । वहीं, कुछ लोग कार्रवाई के डर से आनन-फानन में छतों और खंभों से केबल व डोरियां उतारते नजर आए। हालांकि, टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी में इस्तेमाल की जा रही केबल को जब्त कर लिया।अब विजिलेंस टीम की शिकायत पर सभी 12 आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही ऊर्जा निगम द्वारा इन सभी पर भारी पेनल्टी (जुर्माना) लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है।रामनगर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी ने बताया की देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस टीम और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने रामपुर में छापेमारी कर 12 बिजली चोरों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और जल्द ही नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा। हम सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि वे अधिकृत बिजली कनेक्शन लेकर ही नियमानुसार बिजली का उपयोग करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
