रिपोर्ट👉 जागरण समाचार प्रतिनिधि
रुड़की। दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर दुपहिया वाहनों की आमने-सामने की टक्कर होने से उप्र के दो कावड़ यात्रियो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए हैं । वही एक अन्य हादसे में कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार कावड़ यात्री भी घायल हो गया पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है। रविवार को हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर डाक कावड़ वाहन ओर दोपहिया वाहन भी तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। देर शाम हरिद्वार हाईवे पर रिमझिम ढाबे के पास बुलेट और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को आननफ़ानन में रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने संदीप मलिक (35) प्रदेश तथा विपिन (40) निवासी ग्राम किवाना थाना कांधला जिला शामली उत्तर प्रदेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए हैं साथ ही मृतक के स्वजन को हादसे की जानकारी दी गई है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि एक और अन्य हादसा भी इसी जगह पर हुआ। जिसमें कार की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार कावड़ यात्री घायल हो गया। जिसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के नाम और पते की जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।
