रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। ईट भट्टे से मोबाइल चोरी करने वाले हिरासत में लेकर चोरी का एक मोबाइल बरामद किया है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर झनझेडी में स्थित ईट भट्टे के अकाउंटेंट जान मोहम्मद ने 28 जनवरी की रात को लेबर धर्मेंद्र दानी और राजू के मोबाइल चोरी हो गए थे इससे पहले भी कई बार भट्टे पर कार्यरत मजदूरों के मोबाइल चोरी हो चुके हैं। पुलिस द्वारा मुकदमा लिखने के बाद लगातार मोबाइल चोर की तलाश की जा रही थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किये गये एक़ मोबाइल को बेचने के लिए मंगलोर आ रहा था तभी पुलिस ने आरोपी को ही रास्ते में लेकर उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया पूछताछ करने पर उसमें अपना नाम राहुल उर्फ लड्डन निवासी ग्राम डेरिया थाना खानपुर हाल निवास झुग्गी झोपड़ी रेलवे स्टेशन रुड़की बताया। पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर राहुल उर्फ लड्डन का चालान कर दिया है।
