रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी, पीरपुरा के मैदान पर अंडर-19 उत्तराखंड राज्य स्तरीय इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए बालक और बालिका वर्ग की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

शनिवार कोप्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि और समाजसेवी जुल्फिकार ठेकेदार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के निदेशक अवतार सिंह और उत्तराखंड टेनिस बॉल एसोसिएशन के मुख्य कार्याधिकारी अमजद उस्मानी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एसोसिएशन के मुख्य कार्याधिकारी अमजद उस्मानी ने जानकारी दी कि इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी, आरएमपी क्लब, शिव ग्लोबल स्कूल एकेडमी, वामिक क्रिकेट क्लब और आशु पब्लिक स्कूल समेत कई प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आशु पब्लिक स्कूल और एनजीए ऋषिकेश के बीच खेला गया। एक रोमांचक मुकाबले में एनजीए ऋषिकेश की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान शाहनूर, वसीम, उमेश कुमार, मेजर ,अब्दुल रहमान, मनोज कटारिया और सीमांत बिष्ट समेत खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
