रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 52 पैकेट देसी शराब के बरामद किए हैं। मंगलौर कोतवाली पुलिस मंगलवार की देर श्याम ग्रस्त करते हुए लंढौरा क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर चंदनपुर के पास स्थित एक ट्यूबवेल पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का कटा लिए हुए खड़ा दिखाई दिया शक के आधार पर पुलिस जैसे ही उसकी ओर जाने लगी वैसे ही वह व्यक्ति भगाने का प्रयास करने लगा पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक निवासी ग्राम भगवानपुर चंदनपुर बताया तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 52 पैकेट देसी शराब के बरामद हुए पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।
