रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को विकास खंड नारसन में एक दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।
शनिवार को नारसन ब्लॉक केखंड विकास अधिकारी पवन सैनी की देखरेख में आयोजित शिविर में 15 विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने स्टॉल लगाए। बालविकास, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग आदि की ओर सेप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों व पेंशन, स्वरोजगार तथा कृषि अनुदान से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष कविंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पशुपालन विभाग के डा सत्यविकास, कृषि विभाग पहल सिंह, उपखंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, ए डी ओ पंचायत बलराज सिंह, अनामिका, प्रशांत सिंह, राशिष्ट हिना नरेंद्र सिंह, सहित ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लखपति दीदी बनने वाली रेखा, पिंकीपाल और संगीता ने अपने अनुभव साझा किया।
