रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का अपराधी।
पुलिस की नजरों में खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए नहर किनारे रख दिया था अपना सामान, फिर भी पुलिस की नजरों से न बच पाया अपराधी ।
अपराध किया तो किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा, लगभग दो माह से फरार दुष्कर्म का अपराधी मंगलौर पुलिस की गिरफ्त में ।
मंगलौर। कोतवाली मंगलोर क्षेत्र के निवासी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री उम्र 7 वर्ष के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में माह अप्रैल 2026 में बनाम नीटू के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम बीएनएस की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया। दुष्कर्म जैसे प्रकरण में एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी के कुशल प्रशिक्षण में टीमों का गठन किया गया टीमों द्वारा लगातार आरोपी के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परंतु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था जिस हेतु माननीय न्यायालय से अभियुक्त के गैर जमानत की वारंट प्राप्त किए गए। नामजद अभियुक्त द्वारा खुद को पुलिस की नजरों में मरा हुआ साबित करने के लिए अपने कपड़े जूते व अन्य सामान नहर के किनारे रख दिए थे ताकि पुलिस यह समझे कि आरोपी ने नहर में चलांग लगाकर अपनी जान दे दी है,परंतु पुलिस द्वारा फिर सुरागरसी जारी रखी तथा सभी एंगल से अभियुक्त की तलाश की जिसके फल स्वरुप निम्नलिखित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को नियमनुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त- नीटू उर्फ ज्ञानेंद्र पुत्र मुंशी निवासी मन्नाखेड़ी कोतवाली मंगलौर हरिद्वार।
