रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात साफ कर दिए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलौर मोहल्ला पठानपुरा निवासी शाहिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जून को वह सुबह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। इसके बाद करीब 11 बजे उनकी पत्नी भी बच्चों को लेकर अपने भाई के घर चली गई थी। इसी बीच बंद पड़े मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखे 46,000 रुपये नकद, सोने का लॉकेट, कानों के कुंडल, चार चांदी के कंगन, एक जोड़ी पायजेब और चांदी की चेन चोरी कर ले गए। जब पीड़ित परिवार वापस लौटा तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।
