रिपोर्ट– जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर: कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत आसफनगर नहर पटरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद अंतर्गत ग्राम दूधली राजूपुर निवासी ब्रह्मपाल सैनी 46 वर्ष बीते 22 जून को सुबह करीब 07:30 बजे देवबंद से रुड़की के लिए निकले थे लेकिन वे वापस घर नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान आसफनगर नहर पटरी के पास ब्रह्मपाल सैनी की मोटरसाइकिल, जूते और मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ था। इसके बाद ब्रह्मपाल सैनी की पत्नी रजनीश ने मंगलौर कोतवाली पर तहरीर देकर अपने पति की गुमशुदगी को दर्ज कराया है। पुलिस ब्रह्मपाल सैनी की तलाश में जुट गई है।
