रिपोर्ट- जागरण समाचार प्रतिनिधि
मंगलौर। मंगलौर क्षेत्र के ग्राम पीरपुर मार्ग स्थित एपिस इंडिया लिमिटेड के परिसर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के आला अधिकारियों से लेकर श्रमिकों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सामाजिक सरोकारों और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कुल 70 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
सुरक्षित रक्तदान शिविर का आयोजन जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के तकनीकी सहयोग से किया गया था। शिविर का शुभारंभ कंपनी के प्रवीण कुमार शर्मा और अंजू त्यागी और ब्लड बैंक के चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर के दौरान एपिस इंडिया के मानव संसाधन अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा और अंजू त्यागी ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ते हुए कहा कि एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट संस्थान होने के नाते हमारा उद्देश्य सिर्फ उत्पादन करना नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना भी है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी आपातकाल में किसी की जान बचा सकता है इससे बड़ा संतोष और कुछ नहीं हो सकता। कंपनी हमेशा ही सामाजिक कार्यों को करने में अग्रणी भूमिका निभाती रहती है और भविष्य में भी कंपनी ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेगी। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों में रक्तदान को लेकर जो उत्साह देखा गया वह बेहद सराहनीय है। डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान से पहले सभी दाताओं के स्वास्थ्य, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर की गहन जांच की जिसके बाद ही पूरी तरह सुरक्षित माहौल में रक्त एकत्र किया गया रुड़की से आई जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम के प्रभारी रोबिन कुमार ने बताया कि गर्मियों में अक्सर ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो जाती है। ऐसे समय में एपिस इंडिया जैसी कंपनियों द्वारा आगे आकर शिविर लगाना बेहद मददगार साबित होता है। शिविर की समाप्ति पर कंपनी प्रबंधन और मेडिकल टीम की ओर से सभी रक्तदाताओं को ऊर्जावर्धक पेय व फल वितरित किए। साथ ही समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वंशिका, कुणाल सिंह, राहुल दत्त शर्मा, जसपाल सिंह, आमिर, निश्चल भारद्वाज, सुनील कुमार, मोहम्मद अली, सोहराब आदि मौजूद रहेसंवाद सहयोगी जागरण मंगलौर। मंगलौर क्षेत्र के ग्राम पीरपुर मार्ग स्थित एपिस इंडिया लिमिटेड के परिसर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के आला अधिकारियों से लेकर श्रमिकों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सामाजिक सरोकारों और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कुल 70 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
सुरक्षित रक्तदान शिविर का आयोजन जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के तकनीकी सहयोग से किया गया था। शिविर का शुभारंभ कंपनी के प्रवीण कुमार शर्मा और अंजू त्यागी और ब्लड बैंक के चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर के दौरान एपिस इंडिया के मानव संसाधन अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा और अंजू त्यागी ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ते हुए कहा कि एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट संस्थान होने के नाते हमारा उद्देश्य सिर्फ उत्पादन करना नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना भी है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी आपातकाल में किसी की जान बचा सकता है इससे बड़ा संतोष और कुछ नहीं हो सकता। कंपनी हमेशा ही सामाजिक कार्यों को करने में अग्रणी भूमिका निभाती रहती है और भविष्य में भी कंपनी ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेगी। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों में रक्तदान को लेकर जो उत्साह देखा गया वह बेहद सराहनीय है। डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान से पहले सभी दाताओं के स्वास्थ्य, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर की गहन जांच की जिसके बाद ही पूरी तरह सुरक्षित माहौल में रक्त एकत्र किया गया रुड़की से आई जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम के प्रभारी रोबिन कुमार ने बताया कि गर्मियों में अक्सर ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो जाती है। ऐसे समय में एपिस इंडिया जैसी कंपनियों द्वारा आगे आकर शिविर लगाना बेहद मददगार साबित होता है। शिविर की समाप्ति पर कंपनी प्रबंधन और मेडिकल टीम की ओर से सभी रक्तदाताओं को ऊर्जावर्धक पेय व फल वितरित किए। साथ ही समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वंशिका, कुणाल सिंह, राहुल दत्त शर्मा, जसपाल सिंह, आमिर खान, रोबिन, निश्चल भारद्वाज, सुनील कुमार, मोहम्मद अली, सोहराब, विपुल, रॉबिन, रोहित , वसीम, अमित, विपिन, चंकी, अमरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

