मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुंडेट से एक 20 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम मुंडेट निवासी मोतीलाल ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री बीते 15 जुलाई की दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
